सऊदी में फंसे 73 भारतीयाें को मुक्त कराने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र शनिवार को सरगटिया करनपट्टी में आयोजित कृषक दुर्घटना बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। तरयासुजान थाना के कोइंदी गोसाईपट्टी गांव के निवासी शहाबुद्दीन ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एक एजेंट के जरिए मनाजिल कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से जारी वीजा पर उनका नाती सिराजुद्दीन सऊदी अरब कमाने गया।
कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद सिराजुद्दीन सहित 73 भारतीय युवकों को कंपनी में बंधक बनाकर बंधुआ मजदूराें की तरह काम लिया जाने लगा। सिराजुद्दीन ने फोन पर बताया कि अब भी उनके साथ बंधुआ मजदूराें जैसा ही बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने सिराजुद्दीन सहित वहां फंसे सभी भारतीयाें को मुक्त कराने के लिए कारगर कदम उठाए जाने की मांग की।
उन्हाेंने बताया कि विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही सऊदी अरब में फंसे अन्य भारतीयाें के परिवारवालाें से विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी