फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चैत्र नवरात्र आज से, सज गए देवी मंदिर

चैत्र नवरात्र आज से, सज गए देवी मंदिर

Sat, 06 Apr 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र आज से, सज गए देवी मंदिर
चैत्र नवरात्र को लेकर प्राचीन खह्नवार मंदिर में चल रही सजावट। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार से शुुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर सभी देवी मंदिर सज गए हैं। सुबह से मंदिरों में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पूजा, सुरक्षा से लेकर सभी प्रकार की तैयारी शुक्रवार की शाम तक पूरी कर ली गई। पूजा सामग्री बेंचने वाले दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकानें मंदिरों के आस-पास सजा लीं।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की भांति चैत्र नवरात्र में भी देवी मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों में आयोजन समितियों की ओर से पूजा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पडरौना नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, अंबे मंदिर, छावनी के दुर्गा मंदिर व हठी माता मंदिर, पडरौना से सटे बलुचहां के लखरांव मंदिर, खिरकिया माता मंदिर सहित आसपास के सभी देवी मंदिरों में आयोजन समिति के लोग पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


कुबेरस्थान एवं कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन खह्नवार मंदिर पर श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के मद्देनजर शुक्रवार की देर शाम तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई। यहां मां दुर्गा का भव्य चौरा स्थापित है। माता की लेटी हुई इस मुद्रा की श्रद्धालु पूजा करते हैं और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि थावें में रहसू भगत के पुकारने पर कोलकाता की काली माता थावे जाने से पहले खह्नवार में विश्राम की थीं, तभी से यह स्थल पूजनीय है। इस मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है ताकि वे अलग-अलग पंक्तियों से होकर पूजा कर सकें। यहां पूजा सामग्री और मिठाई सहित अन्य सामानों की दुकानें सज गई हैं। यहां पुलिस विभाग की तरफ से एसएचओ कुबेरस्थान रामआशीष सिंह यादव के नेतृत्व में महिला एसओ सहित 4 एसओ, 6 एसआई, 23 हेड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल, 7 महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्सन पीएसी तथा 1 फायर ब्रिगेड वाहन लगाया जाएगा। कुबेरस्थान के जल्पा देवी मंदिर में भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी व राजनाथ दुबे ने बताया कि इस साल चैत्र नवरात्र आठ दिन का होगा, जो छह से तेरह अप्रैल तक चलेगा। शनिवार को कलश स्थापना के साथ देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
तमकुहीरोड। राजपुर बगहां के बैराट माता मंदिर में परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख शांति की कामना की।


शुक्रवार को यज्ञकर्ता वर्देश्वर गिरी, कोकिल पांडेय, मंशा पांडेय, मुख्य यजमान सुरेश पांडेय व जयारानी देवी सहित अन्य लोगों ने यज्ञ के दूसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान रामआशीष दुबे, किशोरीलाल गुप्ता, राजेंद्र मिश्र, नीरज पांडेय, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed