फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुशीनगर से डॉ. गणेश और देवरिया से गोरख घोषित किए गए प्रत्याशी

कुशीनगर से डॉ. गणेश और देवरिया से गोरख घोषित किए गए प्रत्याशी

Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर से डॉ. गणेश और देवरिया से गोरख घोषित किए गए प्रत्याशी
भारतीय गोंडवाना पार्टी के घोषित प्रत्याशी गोरख प्रसाद गोंड़ का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। भारतीय गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुई। इसमें कुशीनगर समेत देवरिया, सलेमपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर और बांसगांव लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतमनाथ गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से चयनित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश गोंड को कुशीनगर, राष्ट्रीय सह सचिव गोरख प्रसाद गोंड को देवरिया, गोरखपुर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड गोरखपुर, देवरिया जिलाध्यक्ष रामआशीष गोंड सलेमपुर, गोरखपुर जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिनेशचंद्र गोंड संतकबीरनगर और जिला उपाध्यक्ष अक्षयवर गोंड को बांसगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


इस बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने इन सभी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सचिव मोहन लाल गोंड, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर गोंड, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष विनोद गोंड, जिला सचिव शैलेश गोंड, मोहन गोंड, विचंडी गोंड, मोहम्मद इसराइल इद्रीशी, मुमता अंसारी, शहीद अली, नंदकिशोर जायसवाल, राजेश गोंड आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed