फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विजय संकल्प बाइक रैली

बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की योजनाएं

Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
विजय संकल्प बाइक रैली
बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की योजनाएं - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कमल संदेश यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए जनता से पुन: भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक परिसर से कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व लोकसभा प्रभारी जनार्दन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं की बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान रैली संयोजक कृष्ण मुरारी जायसवाल, धनंजय तिवारी, आरके मौर्या, राजेश्वर सिंह, चेयरमैन विनय जायसवाल, डॉ. संगम मिश्र, अमरेंद्र तिवारी, चिंटू शुक्ला, नीरज तिवारी, मारकंडेय शाही, विजय दीक्षित, अभय प्रताप सिंह, सुधीर राव, अंशुमान बंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार बाइक रैली को रोडवेज परिसर से सांसद राजेश पांडेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पीएन पाठक की मौजूदगी में रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए एक गांव से दूसरे गांव में भ्रमण कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अनिल प्रताप राव, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, गुडडू यादव, मंटू तिवारी, राकेश गिरी आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूपम सिंह राजपूत की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। कसया नगर समेत गांवों का भ्रमण कर मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रूपम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान के हित में कार्य कर रही है। इस दौरान डॉ. वीणा गुप्ता, डॉ. सीमा गुप्ता, चंदा मद्घेशिया, अंकिता पांडेय, वंदना ठाकुर आदि मौजूद रहीं। इसी तरह हाटा में विधायक पवन केडिया, देवेंद्र यादव, चेयरमैन मोहन वर्मा की अगुवाई में रैली को रवाना किया। जबकि रामकोला में लल्लन मिश्र, ब्रजेश त्रिपाठी, खड्डा में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, फाजिलनगर में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद मिश्र, तमकुहीराज में वृंदा कुशवाहा, रविंद्र प्रताप मल्ल की देखरेख में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed