{"_id":"5bc23762bdec22693d12058f","slug":"71539454818-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध भिक्षुओं में किया गया भोजन दान ,विशेष पूजा-अचर्ना का हुआ आयोजन ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध भिक्षुओं में किया गया भोजन दान ,विशेष पूजा-अचर्ना का हुआ आयोजन ..
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाई मंदिर में राजा भूमि अदुल्यदेज की पुण्यतिथि मनाई गई
फोटो के साथ
थाईलैंड के नौवें राजा थे भूमिबोल अदुल्यदेज
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर के थाई मंदिर राजा भूमिबोल अदुल्यदेज की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कुशीनगर भिक्षु संघ को थाईलैंड से आए बौद्ध अनुयायियों ने भोजन दान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में राजा भूमिबोल अदुल्यदेज की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर किया गया।
कुशीनगर के विभिन्न मंदिरों और धर्मशालाओं के बौद्ध भिक्षुओं में पुण्यतिथि के अवसर पर भोजन दान भी किया गया। 70 की संख्या में थाई से आए बौद्ध अनुयायियों ने महापरिनिर्वाण मंदिर और रामाभार स्तूप पर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना भी की। थाई मंदिर के प्रभारी भंते पी सोंगपोंग ने राजा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अदुल्यदेज महाराज थाईलैंए के नौवें राजा थे। इनकी दूसरी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर कुछ अन्य आयोजन भी होने हैं। भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार के प्रबंधक भंते महेंद्र, भंते नंदिका, भंते शीलप्रकाश, भंते सूर्या संधू लामा, भंते मनमोहन, भिक्षुणी धम्मनयना, रूपनंदा आदि को भोजन दान किया गया। इस दौरान अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक, गौतम, अशोक यादव, पन्ना यादव आदि मौजूद रहे।