फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चार किलोमीटर की दौड़ में पूनम निषाद को मिला दूसरा स्थान

चार किलोमीटर की दौड़ में पूनम निषाद को मिला दूसरा स्थान

Mon, 08 Oct 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चार किलोमीटर की दौड़ में पूनम निषाद को मिला दूसरा स्थान
छात्रा पूनम निषाद ने कानपुर मे आयोजित 64वी प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दूसरा स्थान प्राप्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
खड्डा। श्रीगांधी इंटर कॉलेज की कक्षा दसवीं की छात्रा पूनम निषादु ने कानपुर में आयोजित 64वीं प्रादेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चार किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पूनम के इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

तहसील क्षेत्र के मलहिया गांव के रहने वाले नत्थू निषाद की पुत्री पूनम निषाद पढ़ाई के साथ खेल में भी रूचर रखती है। गांव से निकल खड्डा श्रीगांधी इंटर कालेज में पढ़ने पहुंची, तो उसके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला। कोच जितेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में दौड़ में प्रशर क्षण हासिल करने के बाद वह चार से आठ अक्टूबर तक कानपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार किलोमीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल कायम हो गया। उसके इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोरख राय, विनय कांत सिंह, संतोष तिवारी, होरीलाल पांडेय, रितेश पांडेय, विकास सिंह, अजय जायसवाल, सुमंत पांडेय, शेषनाथ राय, शिवेश मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed