फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   खुद उजाड़ रहे आशियाना, पलायन को हो रहे विवश

खुद उजाड़ रहे आशियाना, पलायन को हो रहे विवश

Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खुद उजाड़ रहे आशियाना, पलायन को हो रहे विवश
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। गंडक नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। अहिरौलीदान के कचहरीटोला का अस्तित्व खतरे में है। गांव के तीन चौथाई घरों को नदी अपनी धारा में विलीन कर चुकी है।
विज्ञापन

अहिरौलीदान का कचहरीटोला कभी बिजली, सड़क, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से लैस रहा है और यहां की आबादी काफी खुशहाल रही है, लेकिन अब इस गांव के लिए गंडक नदी अभिशाप बन गई है। कंचनटोला और चित्तू टोला की तरह कचहरीटोला का वजूद भी अब मिटने के कगार पर पहुंच गया है। नदी ने अब तक इस गांव के तीन चौथाई हिस्से को अपनी धारा में विलीन कर लिया है और जो मकान शेष बच गए है, उनको भी दिन रात तोड़ने का सिलसिला जारी है। गुुरुवार को देखते ही देखते ललित सिंह का दो मंजिला मकान नदी की धारा में विलीन हो गया। जबकि शुक्रवार को भी यही स्थिति रही और धुरंधर सिंह का मकान भी कटान की जद में आ गया। यह मकान कभी भी गंडक की धारा में विलीन हो सकता है। नागेंद्र सिंह, मदन शर्मा, ज्ञानी सिंह, हीरा सिंह, नन्हे सिंह, बंका सिंह, छोटेलाल सिंह सहित कई अन्य लोग भी अपने मकानों को तोड़ने और उसका मलवा हटाने में लगे रहे। गांव के जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, सुजीत यादव, मजिस्टर पासवान, सुशील सिंह, मोहन यादव, शिवनाथ ने बताया कि हजारों की आबादी वाला गांव पिछले दस बारह दिनों से बर्बाद हो रहा है। यहां के लोगों की जीवन भर की पूंजी गंडक नदी की कटान की भेंट चढ़ रही है। शासन व प्रशासन की की ओर से पीड़ितों की सुधि तक नहीं ली जा रही है। गंडक नदी अब तक अहिरौलीदान का बैरिया टोला, कंचनटोला, चित्तू टोला, भिंडटोला, पिपराघाट का फलटोला, गोबर्धनटोला, नान्हू टोला, एकरीटोला तथा दुदही क्षेत्र से खुरहुरिया, बक्सर, किशुनवा, रक्तहिया, कौवाखोर, महुअवा, भगवानपुर और अन्य कई गांवों का वजूद मिटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed