{"_id":"5b6dce824f1c1b75568b66be","slug":"71533922946-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 लाभार्थियों को बांटे गए तीन करोड़ रूपये का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 लाभार्थियों को बांटे गए तीन करोड़ रूपये का ऋण
kushinagar
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को ओडीओपी योजना के तहत जिले के 31 लाभार्थियों में ऋण वितरण किया गया। इन सभी उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए स्वीकृत तीन करोड़ रुपये का वितरण किया गया। इसके पूर्व इस योजना के तहत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
डीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हर हाथ को काम हर बेरोजगार को रोजगार देना सरकार का लक्ष्य है। इस योजना के तहत सरकार लोगों को स्वरोजगार की स्थापना के लिए उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिए पर्याप्त ऋण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने जिले के सभी बैंक अधिकारियों को इस योजना के तहत लंबित पत्रावलियों को तीन दिन के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उद्योग को बढ़ावा देने और बेरोजगारी दूर करने के लिए जिले में 10 करोड़ का ऋण वितरण हेतु शासन से लक्ष्य निर्धारित है। इसके तहत कुल 79 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। इनमें 10 करोड़ की धनराशि लाभार्थियों को ऋण के रूप में दिया जाना है। इसके पूर्व एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लखनऊ में ओडीओपी समिट के आयोजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, सीडीओ देवीदास, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, उप निदेशक कृषि चौधरी अरूण कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल, सहायक प्रबधक जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र जीसी गौड़, पूर्वांचल बैंक के एआरएम अलेंद्र सिंह आदि अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।