{"_id":"59748b3d4f1c1bbf7c8b48b4","slug":"71500810045-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कुछ दूर पेड़ की डाल से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से कुछ दूर पेड़ की डाल से लटकता मिला शव
Updated Sun, 23 Jul 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। ढाढ़ा बुजुर्ग गांव के बेलवनिया टोला का एक युवक शनिवार की देर रात पत्नी से अनबन होने के बाद घर से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और उसे नीचे उतारने के बाद हाटा सीएचसी ले आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा बुजुर्ग गांव के बेलवनिया टोला निवासी लक्ष्मण यादव (40) शनिवार की रात में घर पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से अनबन हो गई और वह पत्नी को पीटने लगे। शोर सुनकर अगल बगल के लोग आ गए और पत्नी को वहां से हटाया। लोगों का कहना था कि वह उस समय नशे की हालत में था। कुछ देर बाद जब वह घर पर नहीं दिखा तो परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद घर से थोड़ी दूरी पर खेत में स्थित एक पेड़ की डाल से वह लटका मिला। उसने अपने गमछे से फंदा लगाया था। लोग दौड़ कर उसके पास पहुंचे और पेड़ से नीचे उतारे। इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी। कोतवाल उसे गाड़ी से हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना था कि पति-पत्नी में अनबन हुई थी। उसी से नाराज होकर उसने जाकर आत्महत्या कर ली।