{"_id":"61993d6a9618ca70617e569e","slug":"70-wrestlers-try-their-hands-in-wrestling-kushinagar-news-gkp417058136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में 70 पहलवानों ने आजमाएं दाव पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में 70 पहलवानों ने आजमाएं दाव पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में 70 पहलवानों ने आजमाएं दाव पेंच
- क्षेत्र के कोपजंगल गांव स्थित छितौनी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला में कुश्ती का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा /कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम कोप जंगल स्थित छितौनी घाट के पास कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के 70 पहलवानों ने अपने-अपने दाव आजमाए।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्राचीन कला कुश्ती अब विलुप्त हो रही है। इसे जीवंत करने की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। इस कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और बिहार समेत 70 पहलवानों ने अपने-अपने दाव आजमाए। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका शंकर सिंह व सुदर्शन ने निभाई। कुश्ती का संचालन जिला पंचायत सदस्य नुरेलेन ने किया। अंत में आयोजक ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक मनोज पांडेय, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, संतोष मणि त्रिपाठी, सुबोध कुशवाहा, संतोष दूबे, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, पिंटू मिश्रा, संग्राम सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, पारस कुशवाहा, जयप्रकाश सैनी, धर्मेंद्र गौड़, पल्लू शाही, अनिरुद्ध, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।