फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   7 corona positive found

कोरोना के सात नए मामले आए, एक संक्रमित की मौत

Wed, 17 Jun 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
7 corona positive found
कोरोना के सात नए मामले आए, एक संक्रमित की मौत
विज्ञापन

कसया वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला भी पॉजिटिव, वृद्धाश्रम सील
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिले के सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक युवक की मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात मौत हो गई। मृत युवक की पत्नी भी पॉजिटिव है। इसके अलावा कसया वृद्धाश्रम में रह रही दुदही क्षेत्र की 65 वर्षीया महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। लिहाजा वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 73 हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दिन में आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद रात में नौ बजे के बाद आई 127 लोगों की रिपोर्ट में भी सात लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसमें हाटा ब्लॉक के सिकटा पिपरैचा की 60 वर्षीया महिला, मोतीचक ब्लॉक के मठिया निवासी 39 वर्षीय युवक व उसकी 37 वर्षीया पत्नी, कसया ब्लॉक के सपहा का 32 वर्षीय युवक, सुकरौली ब्लाक के भिस्वा मठवाल गिरी गांव का 31 वर्षीय युवक, दुदही ब्लॉक के चाफ की 28 वर्षीया महिला व सरिसवा गांव की 65 वर्षीया महिला के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

सरिसवा गांव की यह 65 वर्षीया महिला कसया कस्बे के गोरखपुर रोड स्थित समाज कल्याण विभाग से अनुदानित वृद्धाश्रम में रह रही थी। इसमें से मोतीचक ब्लॉक के मठिया उर्फ अकटहा निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 73 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 35 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो मरीज भर्ती हैं जबकि लक्ष्मीपुर एल वन अटैच्ड अस्पताल में 32 लोगों का इलाज चल रहा है। एक मरीज का इलाज नोएडा में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में हुआ शव का अंतिम संस्कार
कप्तनगंज क्षेत्र के गांव मठिया उर्फ अकटहां निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई थी। बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से शव गांव लाया गया जहां प्रशासनिक निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया। शव के साथ आई युवक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है।
मठिया उर्फ अकटहां गांव का एक युवक बीते एक जून को मुंबई से घर आया था। तीन दिन तक बुखार रहने पर वह सीएचसी मथौली बाजार पहुंचा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। 12 जून को यह व्यक्ति पुन: मथौली सीएचसी गया तो वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में सैंपल लेने के बाद इसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह मृत युवक के शव के साथ पत्नी भी गांव पहुंची। इसकी जानकारी से गांव के लोग सहम गए।

मथौली बाजार सीएचसी प्रभारी डॉ. एलएन सिंह का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव युवक का अंतिम संस्कार निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार छोटी गंडक नदी के अकटहां घाट पर कराया गया। उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, उसे होम क्वारंटीन करा दिया गया है। एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव को सील करा दिया गया है। डोर-टू- डोर सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed