{"_id":"6339d056785f5526db6470dc","slug":"7-968-candidates-will-be-given-stomach-at-13-centers-kushinagar-news-gkp452618739","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 केंद्रों पर पेट देंगे 7,968 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 केंद्रों पर पेट देंगे 7,968 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 केंद्रों पर पेट देंगे 7,968 अभ्यर्थी
तीन परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो पालियों में होगी परीक्षा
पडरौना। 15 व 16 अक्तूबर को होने वाले प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (पेट) में 7,968 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जनपद के 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। 500 से अधिक संख्या वाले केंद्रों पर दो-दो स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पेट) को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी गई है। आयोग की तरफ से जारी की गई परीक्षा तिथियों के मुताबिक पेट 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को होगा। यह परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और शाम तीन से पांच तक होगी।
इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें उदित नारायण इंटर कॉलेज में 384, उदित नारायण पीजी कॉलेज में 984, हनुमान इंटर कॉलेज में 480, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में 480, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में 720, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज पडरौना में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 600, किसान इंटर कॉलेज साखोपार में 528, नवजीवन मिशन स्कूल कसया में 480, महर्षि अरविंद बाल विद्या मंदिर कसया में 696, हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया में 768, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 480 और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में 984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।