फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   68 kg ganja recovered from truck, two smugglers arrested

Kushinagar News: ट्रक से 68 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
68 kg ganja recovered from truck, two smugglers arrested
पडरौना/मंसाछापर। ट्रक में छिपाकर बिहार ले जा रहे 68 किलोग्राम गांजा पुलिस ने बांसी चौकी के पास से बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद गाजा को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस चौकी बांसी के पास संदिग्ध वाहनों की जांच हो रही थी। उसी दौरान एक ट्रक आता हुआ दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ट्रक पर बैठे दो तस्कर धर्मेंद्र सिंह निवासी दिलावरपुर तोशवा इतारा थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर और महेश चन्द्र शाक्य समदपुर रठेह थाना किशनी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रक, 68.5 किलोग्राम गांजा, 520 रुपये नकद और दो मोबाइल बरामद किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व 238 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed