{"_id":"5cc9e57cbdec22073b6518d5","slug":"61556735356-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने किया हंगामा
Thu, 02 May 2019 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के तिलक चौक पर लगा ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। रात आठ बजे तिलक चौक पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि दो दिन पूर्व भी ट्रांसफॉर्मर जला था, लेकिन विद्युत निगम के लोगों ने बदलने की बजाए जुगाड़ लगा कर चालू कर दिया। जिसकी वजह से बुधवार को फिर ट्रांसफार्मर जल गया। सुबह से लोगों के घरों में बिजली नहीं है।
नगर के सबसे घनी आबादी वाले मोहल्ले तिलक चौक के उपभोक्ता दो दिनों से बिजली के लिए परेशान हैं। नियमित आपूर्ति नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात लोगों का सब्र टूट गया और सभी विद्युत उपकेंद्र पडरौना पहुंच गए।अधिकारियों की तरफ से उचित आश्वासन नहीं मिलने से नाराज लोग तिलक चौक पर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पुलिस को जैसे ही हुई वैसे ही कस्बा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बहादुर सिंह धरना स्थल पर अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए और लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ दिया।