{"_id":"5c9e5c95bdec22146805225d","slug":"61553882261-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने कराई जांच तो मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने कराई जांच तो मिली गड़बड़ी
Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली में कम काम करा कर पूरा भुगतान लिए जाने की शिकायत को सीडीओ ने पूरी गंभीरता से लिया। बीडीओ सुकरौली से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बीडीओ की जांच में अनियमितता मिली है।
सीडीओ रामसूरत पांडेय ने बताया कि सुकरौली क्षेत्र में परसिया सीवान से पचफेडवा तक मिट्टी कार्य कराए बिना ही भुगतान लिए जाने की शिकायत मिली। मामले की जांच के लिए बीडीओ सुकरौली को निर्देश दिया। बीडीओ की जांच में आंशिक काम करा कर पूरा भुगतान लेने की बात सामने आई है। हाटा बीडीओ सुकरौली में भी मनरेगा का काम देखते है। इस मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीडीओ हाटा और एपीओ से जवाब तलब किया जाएगा। वैसे सवा लाख रुपये का प्रोजेक्ट बताया गया है। अनियमितता पाए जाने पर रिकवरी के अलावा एफआईआर भी दर्ज कराए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।