फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   फाइल नंबर-4 का जोड़, रक्षाबंधन....2

फाइल नंबर-4 का जोड़, रक्षाबंधन....2

Sun, 26 Aug 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल नंबर-4 का जोड़, रक्षाबंधन....2
भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन
पडरौना। नगर के छावनी मोहल्ले में स्थित मिडॉस जूनियर हाईस्कूल में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार सिंह और प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने महिला शिक्षकों से राखी बंधवाई। इसी तरह स्कूल की छात्राओं ने छात्र भाइयों को राखी बांधकर अनूठी मिशाल प्रस्तुत किया। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को सेवरही क्षेत्र में भी रक्षाबन्धन परंपरागत तरीके से मनाया गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी कन्याओं को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। सेवरही थाने में पहुंची कन्याओं से थाने के एसओ, उपनिरीक्षक और सिपाहियों ने राखी बंधवाई। यह पर्व सेवरही सहित राजपुर, ब ब्रह्मपुर, पिरोजहां, जंगलीपट्टी, टिकुलिया, दुबौली, तरयासुजान, बेदूपार, भुलिया, मेंहदिया, संतपट्टी, विरवट कोन्हवलिया, जवहीदयाल, पिपराघाट सहित अन्य सभी गांवों में यह त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने भी सेवरही के जायसवाल समाज धर्मशाला में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधा और राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लिया।
00000000
सीओ ने बंधवाई राखी
पटहेरवा। थाना परिसर में रविवार को सीओ आरके तिवारी और एसओ संजय कुमार मिश्र ने कन्याओं से राखी बंधवाई। पटहेरवा पुलिस की तरफ से गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय बलुआ समशेर शाही की बच्चियों के अतिरिक्त समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने इन्हें विभिन्न उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

000000
मुसहर बस्ती में रक्षाबंधन मनाया गया
दुदही। बाजार की मुसहर बस्ती में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं ने पुरुषों को राखी बांधी। मनोज कुंदन ने बताया कि रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला त्योहार है। एक बार जो राखी बंधवा लेता है, वह उस बहन की आजीवन सुरक्षा का संकल्प ले लेता है। इस मौके पर व्यास गौंड़, सुनील यशराज, मृत्युंजय जायसवाल, सुरेश, उमेश, कोमल, डोमा, उमरावती सुशीला, पिंकी, रिंकी, गुड्डी, जोखन, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
पुलिसकर्मियों ने लिया बच्चियों की सुरक्षा का संकल्प
खड्ड। थाना परिसर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कन्याओं से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा के साथ साथ हर तरह की मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान हनुमानगंज थाने के एसओ बृजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

0000000
एसपी, विधायक और सीओ ने बंधवाई राखी
कप्तानगंज। रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार को कप्तानगंज थाने में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी अशोक कुुमार पांडेय, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्घ, सीओ ओमपाल सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि सहित कई लोगों ने बालिकाओं से राखी बंधवाई और इसके महत्व पर चर्चा की। साथ ही उन्हें उपहार देने के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने के प्रभारी एसओ श्यामलाल यादव, भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, एसआई विनय कुमार, विजय शंकर सिंह, एसपी सिंह, सुदर्शन प्रसाद, प्रभात कुमार राय, बच्चा पांडेय, बैजनाथ गुप्ता, राधेश्याम पासवान, विशाल सिंह, विजय कनौजिया, रविंद्र गोंड, सतीश यादव, महेश भारती, रामचंद्र निषाद, सुनील पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed