फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विशेषताओं से भरा रहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन

विशेषताओं से भरा रहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन

Fri, 17 Aug 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 17 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विशेषताओं से भरा रहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन
डीएसओ कार्यालय में अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विशेषताओं से भरा रहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन
विज्ञापन

पडरौना। तीन बार देश के प्रधानमंत्री पद की कमान संभालने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व एवं बेहतर राजनेता के तौर पर उनकी सराहना की है। सबका मानना है कि वह अपने इरादों के अटल और सबसे प्रति समान भाव रखने वाले नेता थे।
पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता थे। उन्होंने कभी दुश्मन नहीं पाले। हर लोग उनकी तारीफ और सम्मान करते थे। वह पक्ष विपक्ष को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। वह एक अच्छे कवि, पत्रकार और राजनेता रहे। उनके कार्यों की बदौलत ही समूचा देश उनका मुरीद है।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र कहते हैं कि कुशीनगर जनपद में तो नहीं लेकिन गोरखपुर के बड़हलगंज, राजस्थान के उदयपुर, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास सहित कई जगह उनसे मिलने का सौभाग्य मिला। वह बेहद ही सरल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके घुंघराले बाल व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाते थे। उन्होंने बताया कि अटल जी अपने मिलने वालों की बातें बड़े ध्यान से सुनते थे वह अजातशत्रु भी माने जाते थे। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मदन गोविंद राव कहते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी महान व्यक्तित्व के धनी थे। स्वभाव सरल और मृदुभाषी थे। उनके प्रधानमंत्री रहते जनसमस्याओं को लेकर लखनऊ में उनसे मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। वह हर किसी की बात बड़े ध्यान से सुनते थे और समस्याओं का निराकरण भी कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी बताते हैं कि वह सिर्फ किसी पार्टी के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बड़े नेता थे। उनके जाने से देश को काफी क्षति हुई है। ऐसा लेखक, नेता, पत्रकार, विद्वान और कुशल वक्ता को खोकर पूरा समाज दु:खी है। उन्हें हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

त्रिस्तरीय क्षेत्र पंचायत का उपचुनाव स्थगित
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गई जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए शुक्रवार को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया गया। अब यह मतदान 21 जुलाई को होगा।हाटा पश्चिमी व दक्षिणी, कसया पश्चिमी व मध्य के जिला पंचायत सदस्य की चार सीटों के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 19 सीटों सहित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान होना था, जैसे ही इसकी तैयारी शुरू हुई, मतदान स्थगित करने का निर्देश आ गया। इस वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के दो रिक्त सीटों पर शुक्रवार को सुबह मतदान होने वाला था, बृहस्पतिवार की शाम को ही सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी मतदान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दिए थे, तभी अचानक सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थगित होने की जानकारी दी गई। इसके बाद पोलिंग पार्टियां वापस लौट गईं और निर्वाचन सामग्रियों को वापस जमा करा दिया। अब मतदान 21 अगस्त को होगा।

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने निकाला कैंडिल मार्च
पडरौना। शुक्रवार की शाम पडरौना सुभाष चौक से राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

कैंडिल मार्च यात्रा की अगुवाई कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर विश्वबंधु मिश्र ने कहा कि देश ने एक महान नेता खोया है। इस अपूरणीय क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर नगर में भ्रमण करने के दौरान उनकी आत्मा के शांति के ईश्वर से प्रार्थना भी किया। इस दौरान अतुल मिश्र, मृदुल त्रिपाठी, राघवेंद्र दूबे, विजेंद्र प्रताप राव, नवनीत तिवारी, विशाल सिंह, आदित्य, अमरनाथ पटेल, गंगेश शर्मा, मंगरु, केशव, सुनील यादव, विशाल, नीरज यादव, दीनदयाल त्रिपाठी, प्रवीण मद्धेशिया, गौरव शर्मा और अमित यादव आदि शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed