फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चुनावी रैली के शब्द कार्यकर्ताओं की जुबानी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चुनावी रैली के शब्द कार्यकर्ताओं की जुबानी

Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चुनावी रैली के शब्द कार्यकर्ताओं की जुबानी
अटल जी की एक सभा ने बदल दी थी चुनावी तस्वीर
विज्ञापन

- 1991 में कसया बस स्टेशन परिसर में आयोजित जनसभा को किया था संबोधित


आदित्य शाही
कसया (कुशीनगर)। कसया विधानसभी क्षेत्र से 1989 में जनता दल के उम्मीदवार ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने जीत हासिल की थी, लेकिन सरकार अपना कार्यकाल पूरा न कर सकी। इसके बाद 1991 में मध्यावधि चुनाव हुआ। कसया में कांटे की टक्कर थी। कोई भाजपा की जीत का दावा करता तो कोई जनता दल को मजबूत करार देता। ऐसे वक्त में अटल बिहारी वाजपेयी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और जीत भाजपा की झोली में आ गिरी।
भाजपा के जिला संयोजक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अमरचंद जायसवाल ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1991 में कसया बस स्टेशन परिसर में अटल जी ने जनसभा को संबोधित किया था। यहां अटल जी ने जो कुछ भी कहा वह लोगों के दिलों में उतर गया। नतीजा यह हुआ कि विपक्षी धराशायी हो गए। 1989 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के उम्मीदवार रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को जीत मिली थी। 1991 में मध्यावधि चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के सिंबल से सूर्यप्रताप शाही ने जीत हासिल की। सीट पर बड़ी कांटे की टक्कर थी, लेकिन अटल जी की एक सभा ने चुनावी गणित को बदल दिया। शाही वर्तमान में प्रदेश के कृषि मंत्री हैं।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान मौजूद रहे डॉक्टर अनिल सिन्हा ने बताया कि जनसभा के बाद अटल जी के लिए लोक निर्माण विभाग के डाक बगले में भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहां वह लगभग 15 मिनट ठहरे हुए थे। सिन्हा ने बताया कि उम्मीदवार सूर्यप्रताप शाही ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री के लिए नाश्ते में गर्म-गर्म रोटियों का प्रबंध करने के लिए जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed