फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव का मामला

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव का मामला

Tue, 01 Aug 2017 07:46 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव का मामला
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव में अपने मायके आई विवाहिता की मंगलवार को जलने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक झोपड़ी भी जल गई। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले ही मां बनी विवाहिता झोपड़ी में खाना पका रही थी और इसी दौरान आग लगने से यह घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरासी गांव निवासी रवींद्र गुप्ता की बड़ी बेटी निर्मला उर्फ कलावती की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कठकुइयां गांव के टोला गुनागर पट्टी निवासी राजदेव के लड़के रूपेश गुप्ता से हुई थी। कलावती की एक लड़की अंगीरा तीन साल की है। दो सप्ताह पूर्व उसने फिर एक बेटी को जन्म दिया था। इस वक्त कलावती अपनी दोनों बच्चियों के साथ मां होशिला देवी के पास मायके आई हुई थी। पति रूपेश गुजरात प्रांत के सूरत शहर में रहते हैं। मंगलवार की सुबह कलावती की मां होशिला देवी खेत की निराई करने गई हुई थीं। कलावती की दोनों छोटी बहनें अंजू व पिंकी भी स्कूल चली गई थीं। सुबह करीब 10 बजे कलावती छप्पर के रसोई घर में खाना पका रही थीं। खाना पकाने के दौरान ही छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचते कलावती की जलने से मौत हो गई थी। झोपड़ी भी जल गई। सूचना पाकर सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण व एसओ कुबेरस्थान अमित कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अमित कुमार राय का कहना है कि मृतका के ससुराल या मायके पक्ष से किसी भी तरह के आरोप-प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खाना बनाते समय आग लगने से विवाहिता की मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed