{"_id":"594925194f1c1bf9788b49ac","slug":"61497965849-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस का हक मांगों अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस का हक मांगों अभियान
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)।
मंगलवार को यूथ कांग्रेस की तरफ से पडरौना नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन की तरफ से चलाए जा रहे हक मांगों अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों का ही लोकार्पण और उद्घाटन कर रही है। इस सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आनंद शंकर ने कहा कि यह अभियान केंद्र सरकार के वादों और इरादों पर चर्चा करने के लिए चलाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार में जिस जीएसटी का बीजेपी खुलकर विरोध कर रही थी, आज उसी बिल को अपनी खास उपलब्धि बता रही है। यह सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन करते ही रह गई है।
तमकुहीराज के विधायक और कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं करेगी। क्योंकि इस सरकार ने केवल जुमला देकर जनता को छला था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्व के करीब आधे देश घूम चुके हैं, लेकिन एक भी निवेशक भारत नहीं आया।
विज्ञापन
इस सम्मेलन को युवा कांग्रेस केेेे प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी समेत कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह ने किया।
इस मौके पर सुशीला गिरी, पंचानंद मिश्र, सीमा शर्मा, राधे विश्वकर्मा, स्वामीनाथ यादव, अब्दुल रहीम, डीपी श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्र, प्रिंस प्रताप सिंह, बैजनाथ सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, उमर अंसारी, रबी जायसवाल, खालिद खां, असर शमीम, अखलाक, मोहन भारती, मनीष कुमार, अरुण प्रताप, प्रदीप मोदनवाल, शाह मुस्तकीम, शैलेष कुशवाहा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।