फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   60.9 percent voting

शांति व्यवस्था के बीच 60.9 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

Fri, 30 Sep 2016 10:45 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 30 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
60.9 percent voting
मतदान - फोटो : santosh verma
पडरौना। जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के एक-एक तथा ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पांच पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इसके लिए 60 बूथों पर इतनी ही पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम पांच बजे तक 60.9 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। देर शाम तक मतपेटियां संबंधित कंट्रोल रूम में सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में जमा कर दी गईं। इन वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य का पद हाटा उत्तरी वार्ड नंबर-35 पिछले दो चुनावों से  रिक्त चल रहा है। इस बार भी रिक्त पद पर मतदान कराने के लिए वहां 57 बूथ बनाए गए थे। तमकुही क्षेत्र के झनकौल ग्राम पंचायत में प्रधान का पद रिक्त है, जहां मतदान कराने के लिए दो बूथ बनाए गए थे, जबकि पडरौना ब्लॉक  के रामपुर ग्राम पंचायत में सदस्य के रिक्त पांच पदों के लिए केवल एक बूथ बनाया गया था। 
विज्ञापन

इन रिक्त पदों के लिए मतदान शुक्रवार को प्रात: सात बजे सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि शाम पांच बजे तक हाटा उत्तरी के वार्ड नंबर-35 में जिला पंचायत सदस्य के लिए 49.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि तमकुही क्षेत्र के झनकौल में ग्राम प्रधान के लिए 62.7 एवं पडरौना ब्लॉक के रामपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर 70.7 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। कुल औसत मतदान प्रतिशत 60.9 रहा। झनकौल और रामपुर की मतपेटियां देर शाम तक संबंधित ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा की गईं, जबकि हाटा उत्तरी की मतपेटियां श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम में जमा हुईं। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को मतदान प्रात: आठ बजे प्रारंभ हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों के लिए पड़े वोटों की गिनती के लिए 11 मतगणना पार्टियां लगाई गई हैं, जबकि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य की खातिर एक-एक मतगणना पार्टी होगी। प्रत्येक मतगणना पार्टी में चार सदस्य होंगे, जिनमें एक मतगणना पर्यवेक्षक तीन सहायक होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना में शांति व्यवस्था के लिए हाटा में एसडीएम कसया एवं तहसीलदार हाटा तैनात रहेंगे, जबकि पडरौना एवं तमकुही में मतगणना वहां के तहसीलदार की निगरानी में होगी। उन्हें मतगणना मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed