फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   57 children participated in the basic children's sports competition.

Kushinagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 57 बच्चों ने लिया हिस्सा

Mon, 27 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
57 children participated in the basic children's sports competition.
मंसाछापर। समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया परिसर में रविवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत ब्लॉक स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 57 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सोमवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता होनी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ जयंत भारती ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने चयनित बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नंदकिशोर यादव ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाया और चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed