फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   55.35 per cent of the voters voted

55.35 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

Fri, 03 Feb 2017 11:40 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
55.35 per cent of the voters voted
वोट देती मतदाता - फोटो : अमर उजाला
 गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव शुक्रवार को जनपद के सभी 15 मतदान केंद्रों पर प्रात: आठ बजे प्रारंभ हुआ। 7194 में से 3932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल55.35  प्रतिशत ही वोट पड़े। मतपेटियां सील करने के बाद कलेक्ट्रेट में जमा की गई।      
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव के लिए जनपद के सभी 14 ब्लॉक और नगरपालिका पडरौना सहित 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।      
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया। डीएम शम्भु कुमार, एसपी राजू बाबू सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे तक इन सभी बूथों को मिलाकर 7194 मतदाताओं में से 3932 यानी 54.88 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग  किया। पडरौना ब्लॉक पर 344 और नगरपालिका में बने बूथ पर 139 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।       
कसया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में एमएलसी के लिए 620 मतदाता पंजीकृत थे, इनमें 451 पुरुष और 169 महिला थीं। पीठासीन अधिकारी कपिलदेव तिवारी ने मतदान बंद होने पर बताया कि कुल 346 मत पड़े हैं। उनमें से 77 महिलाएं और 269 पुरुषों ने मतदान किया। यहां मतदान 55.8 प्रतिशत हुआ। दोपहर बाद डीएम और एसपी ने बूथ पर मतदान का जायजा लिया।      
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार इस क्षेत्र में 403 स्नातक मतदाता थे, इनमें 198 ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 28 रही। मतदान प्रतिशत 48.13 प्रतिशत रहा। पीठासीन अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. एस. सोनकर की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ। शाम चार बजे के बाद मतपेटियों को सील कराकर सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट की निगरानी में जिला मुख्यालय भेजा गया।       
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में 454 स्नातक मतदाता थे, जिनमें 299 ने मतदान किया। इनमें 207 पुरुष तथा 92 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 65.85 प्रतिशत वोट किए।       
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 685 मतदाताओं में से 371 ने मतदान किया, जिनमें 286 पुरुष और 75 महिला वोटर रहीं।       
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार इस ब्लॉक पर 580 मतदाता थे, उनमें 329 ने मतदान किया। वोट करने वाले पुरुषों की संख्या 264 और महिलाओं की 65 रही।      
मोतीचक ब्लॉक के 428 मतदाताओं में से 233 ने मतदान किया। इनमें 201 पुरुष और 32 महिला मतदाता रहीं। इस ब्लॉक पर कुल 54 प्रतिशत मतदान हुआ।      
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक में 340 मतदाता थे, जिनमें 131 पुरुष और 32 महिलाओं ने मतदान किया।      
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही क्षेत्र में 454 मतदाता थे, जिनमें 279 लोगों ने मतदान किया। वोट देने वालों में 239 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल थीं। सेवरही में 628 के सापेक्ष 348 ने ही मतदान किया। 55.4 प्रतिशत वोट पड़े।      
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 212 स्नातक मतदाताओं में से 121 ने मतदान किया। इनमें 94 पुरुष एवं 27 महिला मतदाता थीं। यहां पोलिंग 56.6 प्रतिशत हुई।       
इसी तरह नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक पर 226 मत पड़े, 57 प्रतिशत मतदान हुआ। दुदही में 223 लोगों ने मतदान किया, 68.14 प्रतिशत मतदान हुआ। कप्तानगंज में 350 वोट पड़े और मतदान 50 प्रतिशत हुआ।      

सभी मतपेटियां सील कराने के बाद देर शाम तक कलेक्ट्रेट लायी गईं, जहां से उन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed