फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   54 complaints were resolved in the mobile court.

Kushinagar News: मोबाइल कोर्ट में 54 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Wed, 06 May 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
54 complaints were resolved in the mobile court.
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी हाल में मंगलवार को राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु झा की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। 54 शिकायतों का निस्तारण हुआ। दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आवास, शौचालय, दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण और अंत्योदय राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की गई। कुल 54 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें 14 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि छह लाभार्थियों को व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, एडीएल किट और श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। राज्य आयुक्त ने जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए कि शेष लंबित समस्याओं का संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर एक माह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में उप निदेशक दिव्यांगजन विभाग गोरखपुर मंडल समेत चिकित्सा, पूर्ति, श्रम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed