फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   54 animal died in 15 days

15 दिनों में 54 पशुओं की मौत, पशुपालकों की चिंता बढ़ी

Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
54 animal died in 15 days
15 दिनों में 54 पशुओं की मौत, पशुपालकों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

- अज्ञात बीमारी से अब भी गांव के कई पशु बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। क्षेत्र के दुबौली गांव में अज्ञात बीमारी से 15 दिनों में 54 पशुओं की मौत हो चुकी है। अब भी गांव के कई मवेशी बीमार हैं। इससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पशुपालकों का आरोप है कि पशुओं के इलाज के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

विशुनपुरा ब्लॉक का दुबौली गांव के अधिकांश लोग गाय, भैंस और बकरियों का पालन करते हैं। करीब 15 दिन पहले किसी बीमारी की चपेट में आने से गांव की कई गाय और भैंस खाना, पीना और दूध देना छोड़ दीं। इससे चिंतित पशुपालक निजी पशु चिकित्सक से इलाज कराए लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और एक सप्ताह बाद उन बीमार पशुओं की एक-एक कर मौत होने लगी। बीते 15 दिन में गांव के 54 पशुओं की मौत हो चुकी है। अब भी गांव के कई पशु बीमार हैं। गांव में कई पशुओं के बीमार होने और 54 पशुओं की मौत होने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। गांव के हरिहर, मुन्नीलाल, मदन, शिवनारायण, नरेश, छांगुर, फूलचंद, बिकाऊ, श्यामबंदन, मुनमुन, महंथ, बिजली, प्रेम, शिवप्रताप, फूलचंद, घुटन, हरिलाल, मुन्ना, कपिलदेव, रामाकिशुन, मुमताज, शौकत, प्रमोद, कैलाश, मनोज, चंद्रिका, राजेंद्र, फेकन, शाकिर आदि पशुपालकों ने बताया कि किसी बीमारी की वजह से बीते 15 दिनों में गांव के 54 पशुओं की मौत होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से अब तक कोई चिकित्सक नहीं भेजा गया है। पशुओं की मौत से चिंतित पशुपालकों ने शीघ्र चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर पशुओं का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed