फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   52 teachers honored for excellent teaching work

Kushinagar News: उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित हुए 52 शिक्षक

Wed, 06 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
52 teachers honored for excellent teaching work
हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित ​शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सम्मानित ​शिक्षकों के साथ सांसद व
पडरौना। शासन के निर्देश पर मंगलवार को नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों के 30 और माध्यमिक के 22 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि मजबूत राष्ट्र निर्माण की नींव रखने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षकों की गोद में समाज का निर्माण होता है। शिक्षक अपने ज्ञान से सींचकर एक अबोध बालक को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्योगपति, अधिकारी और राजनेता बना देते हैं। इसलिए समाज में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है। उन्हें मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, एडीएम वैभव मिश्र, पीडी जगदीश त्रिपाठी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, विद्यालय के प्रबंधक मनोज सारस्वत आदि ने संबाेधित किया। इसके बाद सांसद, विधायक और अधिकारियों ने माध्यमिक विद्यालय के डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, गोविंद मिश्र, विनोद तिवारी समेत 22 और परिषदीय विद्यालयों के जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, जिला स्काउट टीचर नीरज बंका, राजकुमार सिंह, कमलेश दुबे, अनीता सिंह, प्रेम गुप्ता समेत 30 शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ. अश्वनी पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अनूप सिंह, सोनी तिवारी, उमेश पांडेय, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed