{"_id":"5cc34f52867a5547596fe72b","slug":"51556303698-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण का तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण का तीसरा दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पालियों में 12 मतदान कार्मिक अनुपस्थित
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन दो पालियों में कुल 12 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसमें कुल 2472 मतदान कार्मिकों को शामिल होना था।प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ सीडीओ रामसूरत पांडेय की देख-रेख में संपन्न हुए कार्मिक प्रशिक्षण में प्रशिक्षण के तीसरे दिन कुल 2472 प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण हुई। इसमें से 12 अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी संजय पांडेय, बीएसए अरुण कुमार, उपकृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
अव्यवस्था के बीच संपन्न हुआ प्रशिक्षण
पडरौना। प्रशिक्षण के दौरान तैनात चुनाव कार्मिकों के जल पान की कोई समुचित व्यवस्था नही थी, जिसके चलते कई कर्मचारियों को स्वयं के खर्च से दुकानों में जलपान करते नजर आए।
प्रशिक्षण में शामिल नही हुए तो दर्ज होगा केस
पडरौना। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में तीन दिनों तक चले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में कुल 7390 में से 37 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इन्हे प्रशिक्षण लेने के लिए एक दिन और शनिवार को मौका दिया गया है। सीडीओ रामसूरत पांडेय ने बताया कि तीन दिनों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 37 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण लेने के लिए शनिवार को मौका दिया गया है। यदि इस दिन भी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।