फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ssb won trophy

एसएसबी ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ssb won trophy
Hockey - फोटो : अमर उजाला
कसया। कुशीनगर महोत्सव के तहत बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में एसएसबी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय में किसी भी टीम गोल नहीं कर सकी तो पेनाल्टी शूट से निर्णय हुआ।
विज्ञापन

 

एसएसबी और लखनऊ की दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेहतरीन शॉट भी देखने को मिले। लेकिन निर्धारित समय में किसी भी तरफ गोल नहीं किया जा सका। आखिरकार निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया।

विज्ञापन

 

इस प्रकार एसएसबी की टीम ने 2-0 से स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रेफरी रवि जायसवाल और खुर्शीद अहमद रहे। रिर्जव रेफरी के रूप में मगन भाटी रहीं। तकनीकी मंडल में राष्ट्रीय निर्णायक एसवाई जफर, एनपी गौंड और आरपी विश्वकर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में आया तो हर गांव में स्टेडियम : शिवपाल
कसया। खेल का शुभारंभ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक है। हॉकी भारतीय खेल है। कलात्मक भारतीय खेल हॉकी को और प्रोत्साहित करने की जरुरत है।
 

 

यदि मैं सता में आया, तो खेल के विकास के लिए प्रत्येक गांव में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। पुरस्कार वितरण बुद्ध पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अमृतांश शुक्ल ने की। कमेंट्री जवाहर लाल व गुड्डू गुप्त ने किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि कैफूल अली उर्फ मजनू, राजेश प्रताप राव, पुरंदर प्रताप यादव, संतोष यादव, ओमप्रकाश यादव, डॉ. राजेश कुमार, आनंद प्रकाश उपाध्याय, संजय दूबे, मंगेश चंद आदि मौजूद रहे।

लखनऊ को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता
तुर्कपट्टी। कुशीनगर महोत्सव के तहत तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने पांच सेटों में लखनऊ को पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया। दोनों सेमी फाइनल मुकाबले में केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ ने वाराणसी को पराजित किया। जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बरेली को हराकर फाइनल में जगह बना लिया। फाइनल मैच गोरखपुर व लखनऊ के बीच खेला गया।


बतौर मुख्य अतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। आयोजक विनय राय ने आभार जताया। उद्घोषक विनय यादव, राजकुमार गिरी, बालेश्वर मद्धेशिया रहे। स्कोरिंग आईबी शर्मा ने की। देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अष्टभुजा शाही, सुधीर कुमार शाही, नर्वदा राय, अमरेंद्र पांडेय, अमित राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, दिलीप राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सीपी चौधरी, सुरेंद्र राय, वीरेंद्र शाही, प्रधान प्रतिनिधि आनंदेश्वर शाही, प्रवीण शाही दिलीप गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह एवं राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed