{"_id":"59bbb5df4f1c1b1c688b4bd2","slug":"51505474015-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से बिजली न मिलने से नाराज थे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से बिजली न मिलने से नाराज थे उपभोक्ता
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जरार फीडर से जुड़े गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की सुबह उपकेंद्र पर धरना दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एक्सईएन और जेई को लोगों ने रोके रखा। एक्सईएन के सामने ही लोगों ने जेई के साथ धक्का - मुक्की की। किसी तरह एक्सईएन ने बीच बचाव कर लोगों को शांत कराया। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू होने के आश्वासन पर लोगों ने दोनों अभियंताओं को छोड़ा।
जरार उपकेंद्र से जुड़े करीब 40 गांवों में बुधवार की सुबह से ही बिजली आपूर्ति बंद है। लोगों ने जेई से इसकी शिकायत की तो उन्होंने फीडर का ट्रांसफार्मर जलने का हवाला दिया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जरार फीडर पर धरना देना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एक्सईएन व जेई मौके पर पहुंचे। इस पर नाराज लोगों ने इन अभियंताओं को वहीं रोक लिया। एक्सईएन के सामने फीडर में लगे ट्रांसफार्मर की जांच हुई तो वह सही मिला। एक्सईएन ने लोगों को बताया कि कहीं और से दिक्कत है। इसके कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे नाराज लोगों ने जेई विशंभर प्रसाद पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की की। किसी तरह एक्सईएन ने बीच बचाव कर जेई को भीड़ से बाहर निकाला। लोगों ने एक्सईएन से जेई को उपकेंद्र से हटाने की मांग की। इसके अलावा जरार में दो महीने से जले ट्रांसफार्मर को बदलने और प्राइवेट लाइनमैन को हटाने की मांग भी की गई। लोगों ने एक्सईएन के सामने ही जेई और फीडर पर तैनात प्राइवेट लाइनमैन अनिल पर कई आरोप लगाए।
गांववालों की मांगों को सुनने के बाद एक्सईएन ने कार्रवाई करने तथा शाम तक फीडर से विद्युत आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने अभियंताओं को जाने दिया। उपभोक्ता करीब एक घंटे तक धरने पर रहे। धरना देने वालों में जरार, जटहां, माघीकोठिलवा, चिरइहवा, कंठीछपरा, पकहां, विशुनपुरा, पड़री सहित कई गांवों के लोग शामिल थे।