फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गंडक नदी के उतर तरफ बनेगा बांध

गंडक नदी के उतर तरफ बनेगा बांध

Fri, 25 Aug 2017 04:59 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
गंडक नदी के उतर तरफ बनेगा बांध
कुशीनगर। शुक्रवार को खड्डा के सिनेमाघर में लगी हिन्दी फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा के एक सप्ताह तक चलने वाले मुफ्त शो का उद्घाटन करने पहुंचे कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि गंडक नदी के उत्तर तरफ बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए बांध का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने लोगों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत सामग्री वितरित करने व खड्डा कस्बे के एक सिनेमाघर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रभारी मंत्री मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास कर रही है। बाढ़ की त्रासदी खत्म होने के बाद इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रयास तेज किया जाएगा। मंत्री ने फागिंग मशीन की खरीद में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रयास कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म को फ्री में लोगों को दिखाने के लिए यह आयोजन किया गया है। 31 अगस्त तक इस फिल्म का दो शो फ्री होगा। एक बार में 400 लोग फिल्म देख सकेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद राजेश पांडेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, लल्लन मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed