{"_id":"598854d54f1c1b60378b4945","slug":"51502106837-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावों में हैंड स्प्रे मशीन की सप्लाई का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गावों में हैंड स्प्रे मशीन की सप्लाई का मामला
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। मार्केट में आठ सौ रुपये में मिलने वाली हैंड स्प्रे फागिंग मशीन पंचायतीराज विभाग के अफसरों की साठगांठ के चलते ग्राम पंचायतों में तीन गुने से भी अधिक कीमत पर भेजी जा रही है। अब ग्राम पंचायतों से मशीन के बदले 2878 रुपये की चेक रसीद दिए बगैर एक फर्म के नाम से मांगी जा रही है। यह चेक एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान इस बात की मुखालफत तो करना चाहते हैं लेकिन विभागीय उत्पीड़न के डर से खुलकर विरोध करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
हाटा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को एडीओ पंचायत के माध्यम से एक-एक हैंड स्प्रे फागिंग मशीन मुहैया कराई गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत के खाते से 2878 रुपये का चेक भारद्वाज कांस्ट्रक्शन फर्म के नाम से कटवाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी इस धनराशि का चेक काट कर एडीओ पंचायत के कार्यालय में जमा कर रहे हैं। जबकि इस मशीन की रसीद भी अभी ग्राम पंचायतों को नहीं मिली है। नाम न छापने की शर्त पर हाटा ब्लॉक के कई ग्राम प्रधानों ने बताया कि एडीओ पंचायत ने सेक्रेटरी के माध्यम से उनके गांव में मशीन भेजी है। उसके साथ कोई रसीद नहीं है और उनसे मशीन क्रय के मद में 2878 रुपये के चेक लिए गए हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि इसी कंपनी की यही मशीन मार्केट में 800 रुपये में मिल रही है। ग्राम प्रधानों को आशंका है कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह का खेल किया गया है। अगर ग्राम प्रधानों की आशंका सही है तो जिले भर में इस मशीन की सप्लाई के जरिए करीब 20 लाख रुपये की हेराफेरी कर दी गई है।
इस संबंध में हाटा ब्लॉक के एडीओ पंचायत शरीफ अंसारी ने बताया कि डीपीआरओ के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के लिए मशीन खरीद हुई है। इसके लिए चेक काटे जा रहे हैं। डीपीआरओ आरके द्विवेदी का कहना है कि गांवों में दवाओं के छिड़काव के लिए हैंड स्प्रे मशीन खरीदने का निर्देश दिया गया था। इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।