फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   51 KG Ganja recoverd-2 arrested

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा

Fri, 22 Apr 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
51 KG Ganja recoverd-2 arrested
51 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चार पहिया वाहन से 51 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह गांजा चार पहिया वाहन की स्टेपनी वाले टायर और फाटकों में छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति बिहार के भितहां और चिउटहां थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस कार्यालय के सभागार में अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। बताया कि एएसपी रितेश कुमार सिंह और सीओ खड्डा संदीप वर्मा की देखरेख में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को यह बरामदगी हुई। उन्होंने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग स्थित थाना गेट के सामने वाहनों की चेकिंग के दौरान इस चार पहिया वाहन की तलाशी भी ली गई। पहले तो उसमें कुछ भी नहीं मिला, लेकिन वाहन के फाटक के अंदर कवर की सामान्य से अधिक मोटाई पर संदेह हुआ। कवर फाड़कर देखा गया तो चारो फाटकों में छोटे-छोटे पैकेट में गांजा भरा था। सख्ती से पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने स्टेपनी के टायर में भी गांजा भरे होने की जानकारी दी। टॉयर फाड़कर देखा तो उसमें भी गांजा मिला। कुल 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का नाम प्रेम यादव और अशोक चौधरी है, जो क्रमश: ग्राम झवटिया, थाना भितहां जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) और ग्राम सेरहवा, टोला मुरहवा, थाना चिउटहां, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के निवासी हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा
एसपी के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह गांजा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भितहां थाना क्षेत्र के ही रुपहीटांड़ निवासी संजय बिंद तथा संदेश बिंद के कहने पर उड़ीसा से ला रहे थे। इसका भुगतान किसी अन्य माध्यम से किया जाता है। यह लोग मात्र वहां गाड़ी लेकर आते-जाते हैं, जिसके बदले में उन्हें अच्छी रकम मिल जाती है। बताया कि इससे पहले भी कई बार उड़ीसा से गांजा लाकर संजय बिंद और संदेश बिंद के घर पहुंचाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म देखकर उतरी थी नकल
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि इतने शातिर तरीके से गांजा की ढुलाई करने का आइडिया उन्हें फिल्म देखकर मिला था। गाड़ी के चारो फाटकों में छोटे-छोटे पैकेटों में गांजा भरकर ऊपर से बढ़िया से कवर लगा देते थे, जिससे प्रथम दृष्टया उसमें गांजा होने का पता ही नहीं चलता था। इसी तरह स्टेपनी के टॉयर में भी गांजा छिपाकर अपनी मनमाफिक जगह पर पहुंचा देते थे, लेकिन इस बार कुशीनगर पुलिस की सक्रियता के आगे उनकी चाल विफल हो गई।

तस्करी का खुलासा करने में इनकी रही भूमिका
एसपी ने बताया कि इतने बड़े खुलासा में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरिजेश कुमार उपाध्याय, एसआई राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और मनोज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पुलिस टीम की सक्रियता और बुद्धिमता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed