कुशीनगर: बीए के छात्र का अपहरण का मांगी 50 हजार की फिरौती, केस दर्ज; जांच में जुटी पुलिस
विशुनपुरा के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिलाल राव का कहना है कि अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर खोजबीन में लगा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कीरतपट्टी गांव के रहने वाले बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम गोरखपुर के कुस्मही जंगल में भेजने को कहा गया है।
पुलिस ने छात्र के दादा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम गठित कर छात्र की तलाश में तैनात कर दी गई है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कीरतपट्टी गांव के निवासी हरकेश यादव (18) पुत्र रामलखन यादव पडरौना में कमरा लेकर रहता है और बीए की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर कोर्स भी करता है।
वह पांच दिन पहले घर आया था। उसकी मां जानधीर देवी की तबीयत खराब चल रही है। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे एसबीआई की दुदही शाखा में रुपये निकालने साइकिल से गया। शाम चार बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी चाची यशोदा देवी ने फोन किया।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, दो युवक की मौत, तीन घायल
हरिकेश ने बताया कि बैंक से रुपये निकाल लिया हूं। दुदही में हूं। बारिश आ रही है। अभी आ जाऊंगा। शाम 4:30 बजे उसकी चाची फिर फोन की तो मोबाइल बंद था। तब परिजन परेशान हो गए।
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे उसकी चाची व्हाट्सएप पर मैसेज की, कि सभी लोग घर पर परेशान हैं। तब उधर से मैसेज आया कि हम लोग लड़के का अपहरण कर लिए हैं। लड़के को चाहते हैं तो 50 हजार रुपये 48 घंटे के अंदर लेकर आइए। सिर्फ 48 घंटा। अगर पुलिस को बताए तो लड़के के जान से हाथ धोना पड़ेगा। 48 घंटे से अधिक देर हुई तो एक प्यारे से बेटे से हाथ धोना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: जिला अस्पताल में बच्चे की मौत, तीमारदारों ने की तोड़फोड़, डॉक्टर को पीटा
परिजनों की ओर से पूछा गया कि पैसा कहां लाना है तो कुस्मही जंगल बताया गया है। उसके बाद हरकेश यादव के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने लगे। लड़के के दादा धनराज पुत्र ननक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। छात्र की खोजबीन के लिए पुलिस को भेज दिया गया है।
विशुनपुरा के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिलाल राव का कहना है कि अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर खोजबीन में लगा दी गई है।