फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 sub-inspectors transferred

Kushinagar News: 50 उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला

Thu, 05 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
50 sub-inspectors transferred
पडरौना। एसपी ने मंगलवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। कुल 50 पुलिस उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें दो साल से अधिक समय से एक थाने पर जमे पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण भी शामिल है। कानून-व्यवस्था में सुधार व बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी ने यह फेरबदल किया है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। बताया कि जिले के विभिन्न थानों में पिछले दो साल से अधिक समय तक तैनात रहे 50 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

स्थानांतरण को लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। इसके पहले दिसंबर 2025 में तीन साल से एक थाने पर जमे 231 पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ था। स्थानांतरित किए जाने वाले कसया, पडरौना, रविंद्रनगर धूस, हाटा, कप्नातनगंज, पटहेरवा, तरयासुजान, सेवरही, विशुनपुरा, बरवापट्टी, तमकुहीराज, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हनुमानगंज, रामकोला, साइबर थाना व पुलिस लाइन में दो साल से अधिक समय से तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी नई तैनाती अब बरवापट्टी, रविंद्रनगर धूस, कसया, पडरौना, कप्नातनगंज, पटहेरवा, खड्डा, सेवरही, विशनपुरा, तरयासुजान, हाटा, नेबुआ नौरंगिया, हनुमानगंज, रामकोला में की गई है।

इसमें रविंद्रनगर धूस पर तैनात एसएसआई जीत बहादुर यादव को थाना कसया, थाना पटहेरवा में तैनात एसएसआई रामचंद्र को कप्नतानगंज स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने बताया कि यह स्थानांतरण अपराध पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed