फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4.93 lakh rupees were grabbed in the name of getting land, case against woman

Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 4.93 लाख हड़पे, महिला पर केस

Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
4.93 lakh rupees were grabbed in the name of getting land, case against woman
पडरौना। जमीन दिलाने के नाम पर गांव की एक महिला ने 4.93 लाख रुपये हड़प लिया। पंचायत में तय किए गए समय पर रुपये मांगने गई पीड़ित महिला को आरोपी महिला और उसके घर वाले धमकी देते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के गजही गवनार गांव की रहने वाली निशा यादव से कुछ साल पहले गांव की अनिता देवी ने 4.93 लाख रुपये जमीन दिलाने के लिए लिया था। महिला ने निशा को कई जमीन भी दिखाई। लेकिन विवादित होने के कारण निशा ने जमीन बैनामा कराने से मना कर दिया। अधिक समय बीतने के बाद जब जमीन नहीं मिली तो निशा ने दिए गए रुपये वापस करने की मांग कीं। रुपये देने में महिला आना-कानी करने लगी। इसके बाद गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में रुपये वापस करने की बात तय हुई। छह माह बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो निशा आरोपी महिला के घर पहुंची। आरोपी महिला और उसके घर वालों ने धमकी देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। निशा की तहरीर पर पुलिस ने गांव की अनिता देवी पर धमकी देने और छल से रकम हड़पने का केस दर्ज किया है। हाटा इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed