{"_id":"69f3bee91d1844ca8902d5f1","slug":"4884-candidates-will-appear-for-neet-at-ten-examination-centres-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158977-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस परीक्षा केंद्रों पर नीट में शामिल होंगे 4884 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस परीक्षा केंद्रों पर नीट में शामिल होंगे 4884 अभ्यर्थी
Fri, 01 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश के लिए तीन मई को नीट का आयोजन होगा। इसके लिए जिले के दस कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस परीक्षा में करीब 4884 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष के अलावा एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के दिन एडीएम केंद्रों की निगरानी करेंगे।
एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से तीन मई को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। जिले के दस कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में 4884 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुशीनगर में परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्राध्यक्षों के अलावा मजिस्ट्रेट के रूप में सभी केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी नामित किए गए हैं। दो खंड शिक्षा अधिकारियों को रिजर्व मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि तीन मई को दस केंद्रों पर नीट का आयोजन होगा। इसमें 4884 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है।