फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   48 boxes of liquor recovered, smuggler absconding

Kushinagar News: 48 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

Tue, 13 Feb 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
48 boxes of liquor recovered, smuggler absconding
बरवापट्टी। अवैध शराब की तस्करी करने वालों को गांव वालों ने रविवार की रात दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख तस्कर गेहूं के खेत में शराब छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 48 पेटी शराब कब्जे में ले लिया। इस गांव के रास्ते नरायणी नदी मार्ग से तस्कर अवैध शराब की तस्करी होती हैं। पुलिस अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरवा पट्टी गांव के रास्ते नरायणी बंधे से अवैध शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की आधी रात को शराब लेकर जा रहे तस्करों की गाड़ी को गांव वालों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर शराब की खेप गेहूं के खेत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस वाले करीब एक घंटे तक गांव वालों की मदद से तस्करों की तलाश किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके पहले गांव वाले शराब तस्करों को पकड़ चुके हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से अवैध शराब की स्तरी पर रोक नहीं लग पा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजनरायन यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। लेकिन तस्कर नहीं पकड़ में आए। मौके से 48 पेटी शराब बरामद की गई है। अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed