{"_id":"66159f7a953e4234c109f4a6","slug":"467-children-selected-under-rte-277-allotted-schools-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115256-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरटीई के तहत 467 बच्चों का चयन, 277 काे विद्यालय आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरटीई के तहत 467 बच्चों का चयन, 277 काे विद्यालय आवंटित
Wed, 10 Apr 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर निशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए विकास भवन सभागार में द्वितीय चरण की लॉटरी हुई। इसमें आरटीई के तहत 467 बच्चों का चयन कर 277 बच्चों के नामांकन के लिए विद्यालय का आवंटन किया गया।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का नामांकन के लिए मिले कुल 844 आवेदन पत्रों में 696 आवेदन पात्र मिले। इसकी ऑनलाइन लॉटरी सीडीओ गुंजन द्विवेदी की मौजूदगी में हुई, जिसमें 469 बच्चे चयनित हुए। चयनित बच्चों में से 277 बच्चों के नामांकन के लिए विद्यालय का आवंटन किया है। ऑनलाइन लाॅटरी के दौरान 148 बच्चों का आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से आठ मई तक तृतीय चरण का आवेदन विभाग की वेबसाइट पर किया जा सकता है।