फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   46 people secured jobs at the job fair; faces lit up upon receiving appointment letters.

Kushinagar News: रोजगार मेले में 46 को मिली नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

Sun, 05 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
46 people secured jobs at the job fair; faces lit up upon receiving appointment letters.
पडरौना। छावनी स्थित राजकीय आईटीआई सभागार में छह दिवसीय रोजगार मेला के अंतिम दिन शनिवार को 46 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी मिली। नियुक्त पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। छह दिनों में कुल 411 युवओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि रोजगार मेला में छह निजी कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेला के अंतिम दिन कुल 62 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से 46 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। छह दिनों तक आयोजित इस रोजगार मेले में 411 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मिला है। इस दौरान रोजगार मेला प्रभारी मुकुल कुमार, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समरबहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0

काफी दिनों से राेजगार की तलाश कर रहा था। एक मित्र ने पडरौना राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले की जानकारी दी। जरूरी दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हुआ हूं। साक्षात्कार के बाद पुणे की एक कंपनी में 21,000 रुपये प्रतिमाह वेतन की नौकरी मिली है। -ऋषिकेश कुमार गोंड, निवासी, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

पहले नोएडा की एक कंपनी में काम कर रहा था। घर पर जरूरी काम होने के चलते दो-तीन माह रुक गया तो नौकरी छूट गई। आईटीआई में पढ़ाई कर रहे गांव के एक प्रशिक्षु साथी ने इस रोजगार मेला की जानकारी दी। यहां साक्षात्कार दिया तो पुणे की एक कंपनी में नौकरी मिली है। -सुदीश कुमार, निवासी हेतिमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed