Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   46 magistrates will oversee security arrangements during Diwali and Chhath.

Kushinagar News: दिवाली और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, 111 टीमें तैनात

Sun, 08 Nov 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
46 magistrates will oversee security arrangements during Diwali and Chhath.
37 बिजली उपकेंद्रों पर तीन पालियों में होगी ड्यूटी, शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन


कसया। दिवाली और छठ पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दौरान बिजली से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 111 टीमें गठित की गई हैं। जिले के सभी 37 बिजली उपकेंद्रों पर ये टीमें तीन पालियों में ड्यूटी करेंगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर ने त्योहारों को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां से बिजली आपूर्ति की निगरानी की जाएगी। कहीं भी आपूर्ति बाधित होने या तकनीकी खराबी आने पर संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या दूर करेगी। जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की क्षमता बढ़ाने के साथ जर्जर तारों और खंभों को बदलने का काम भी कराया जा रहा है। बिजलीघरों और आपूर्ति लाइनों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से धनतेरस से शुरू की गई यह व्यवस्था छठ पूजा तक जारी रहेगी। सभी बिजलीघरों पर कर्मचारियों की तैनाती के साथ अधिकारियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपकेंद्रों के अवर अभियंता और तकनीकी कर्मचारी बिजली आपूर्ति पर नजर रखेंगे। मोबाइल फोन के माध्यम से भी शिकायतें सुनी जाएंगी, ताकि समस्या की जानकारी मिलते ही उसका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पालियों में संभालेंगे जिम्मेदारी
कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता प्रसून त्यागी के नेतृत्व में तय की गई है। कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार के साथ कर्मचारी तीन पालियों में ड्यूटी करेंगे। प्रथम पाली सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर दो से रात 10 बजे तक और तृतीय पाली रात 10 से सुबह छह बजे तक चलेगी। विभाग ने सभी कर्मचारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दर्ज कराएं शिकायत
बिजली आपूर्ति बाधित होने या किसी तकनीकी समस्या की शिकायत के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7054177824 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग का कहना है कि शिकायत मिलते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
वर्जन
जिले के सभी उपकेंद्रों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। सभी की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 111 टीमें लगाई गई हैं।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed