फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   45574 got aawas key

Kushinagar News: प्रधानमंत्री आवास की चाबी पाकर खिले 45,574 लाभार्थियों के चेहरे

Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
45574 got aawas key
जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की चाबी देते जिला प
जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया
लाभार्थियों को दी गई आवास की डेमो चाबी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 45,574 लाभार्थियों को आवास की डेमो चाबी प्रदान की गई। ये आवास वर्ष 2016 से 2023 तक के लाभार्थियों के हैं। इसमें वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें पडरौना, हाटा, कसया और विशुनपुरा ब्लॉक के लाभार्थी उपस्थित हुए। परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की उपलब्धियों एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त श्रम रोजगार राकेश ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यालय सभागार में उपस्थित सभी लाभार्थियों को आवास की डेमो चाबी प्रदान की। कार्यक्रम में बताया गया कि एक अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित हो रही है। वर्ष 2018-19 तक पीएमएवाईजी के पात्र लाभार्थियों से संतृप्त हो जानेे के बाद वर्ष 2019-20 से आवास प्लस प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत आश्रयविहीन परिवार, बेसहारा, भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले, हाथ से मैला ढोने वाले, जनजातीय समूह एवं वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर इस योजना के पात्र होते हैं। लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में 40,000, 70,000 एवं 10,000 रुपये सहित कुल 1,20,000 रुपये उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान काफी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed