{"_id":"653ea8ae1131f64dff065644","slug":"45-percent-farmers-registered-their-land-for-multipurpose-hub-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6866-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहुद्देशीय हब के लिए 45 फीसदी किसानों ने की जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहुद्देशीय हब के लिए 45 फीसदी किसानों ने की जमीन की रजिस्ट्री
Mon, 30 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
रजवटिया गांव में बहुउद्देशिय हब बनाने के लिए सर्वे करती कार्यदायी संस्था की टीम। संवाद
फोटो है।
- तमकुहीराज ब्लाॅक के रजवटिया गांव में हो रहा निर्माण
- 430 किसानों में से करीब डेढ़ सौ किसानों ने कराई रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज ब्लाॅक के रजवटिया गांव में बहुद्देशीय हब निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई है। इसके लिए कुल 430 किसानों की भूमि अधिग्रहित होनी है। इनमें से करीब डेढ़ सौ किसानों ने अपनी जमीन रजिस्ट्री करा ली है। किसानों को मुआवजा के लिए करीब 50 करोड़ रुपये में से 12 करोड़ 41 लाख रुपये प्रथम किस्त में जारी हो चुका है। उधर कार्यदायी संस्था की तरफ से जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए प्रयुक्त नक्शा बनाने का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।
तमकुहीराज रजवटिया गांव में हाईवे किनारे प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के लिए 72 एकड़ भूमि चिह्नित किया गया है। इसमें करीब 45 एकड़ भूमि किसानों से ली जानी है। शेष सरकारी भूमि चिह्नित है। किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 50 करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया। इसके बाद किसानों से भूमि की रजिस्ट्री कार्य शुरू करा दिया गया।
विभागीय सूत्रों की माने तो अब तक करीब 150 से अधिक किसानों ने अपनी भूमि की रजिस्ट्री बहुउद्देशीह हब के पक्ष में कर दी है। शेष किसान भी भूमि की रजिस्ट्री के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बहुद्देशीय हब के तहत वहां स्टेडियम, खेल का मैदान, स्कूल, काॅलेज, होटल, आवास आदि निर्माण कार्य होने हैं।
0000000
क्या कहते हैं लोग
गांव में प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के लिय भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू है। उम्मीद है कि इसके बाद निर्माण प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसके निर्माण के बाद क्षेत्र में चहुमुखी विकास के अवसर बढ़ेंगे।
- शिवजी कुशवाहा, किसान
0000000
गांव में हाईवे किनारे प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के लिए किसानों से भूमि रजिस्ट्री शुरू होने के साथ इसके धरातल पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी किसान भी इसमें जितना सहयोग हो सकता है, वह दे रहे हैं। ताकि क्षेत्र के विकास में सबका योगदान हो।
- वीरेंद्र सिंह, किसान
000000
बहुद्देशीय हब के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू है। किसानों से भूमि रजिस्ट्री कराई जा रही है। बहुद्देशीय हब बनने से क्षेत्र का विकास होने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र के युवा लाभान्वित होंगे।
- डाॅ. विनय राय, किसान
00000000
तमकुहीराज क्षेत्र के रजवटिया गांव में बहुद्देशीय हब निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके निर्माण के लिए कुल 430 किसानों का भूमि अधिग्रहित किया जाना है। इनमें से करीब डेढ़ सौ किसानों ने भूमि की रजिस्ट्री करा ली है। शेष किसान भी रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार हैं। अन्य प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है।
- विकास कुमार, एई, पीडब्ल्यूडी, कुशीनगर