फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी

पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी

Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी
कप्तानगंज थाना परिसर में पुलिस ने युगल का विवाह कराया। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। प्रेमी के शादी से मुकरने की शिकायत पर पुलिस ने पहल की और आपसी सहमति के बाद थाना परिसर में ही दोनों की शादी करा दी गई। कप्तानगंज क्षेत्र के मेहड़ा ग्राम पंचायत निवासी अभिलाषा यादव पुत्री स्वर्गीय बलिस्टर यादव ने शिकायत की कि सूरज यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम चमुखा टोला महुवाआ थाना घुघली महराजगंज के साथ तीन वर्ष से संबंध है।
विज्ञापन


अब वह विवाह से इनकार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने लड़के पक्ष को थाने बुलाया। पूछताछ में पता चला कि दोनों में कई वर्षों से मधुर संबंध रहे हैं, लेकिन बीच में सूरज के विदेश जाने और वहां से धन कमाकर लौटने के बाद उसका मन बदल गया था। इस प्रकरण में जब मुकदमा दर्ज करने की नौबत आई तो लड़के और उसके परिजन शादी को तैयार हो गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने थाना परिसर में ही शादी कराने की इच्छा जाहिर की। उसके बाद एसओ ने दोनों की विधि-विधान से शादी कराई। महिला सिपाहियों ने मांगलिक गीत गाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसआई भगवान सिंह और एसआई निरंजन कुमार राय के अथक प्रयास से यह शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed