फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   वेनेट क्लब कसया में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

वेनेट क्लब कसया में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
वेनेट क्लब कसया में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
सम्मेलन में भाजपा सरकार पर बरसे सपाई
विज्ञापन

किसानों की हालत सुधारने के बजाय राजनीति कर रही प्रदेश सरकार : एमएलसी
वादे से मुकर रही केंद्र व प्रदेश सरकार : मनीष
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। वेनेट क्लब परिसर में रविवार को आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि भाजपा झूठे वादों पर चलने वाली सरकार है। देश के पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम आम जनता के बीच नफरत फैला रहे हैं। इससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। गन्ने की पर्ची भी नहीं मिल रही है। किसान तबाह होता जा रहा है। किसानों की हालत सुधारने के बजाय प्रदेश सरकार केवल राजनीति कर रही है। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि प्रदेश में रोजगार दिलाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सपा सरकार में किसानों की सुध ली जाती थी, लेकिन अब देश सुधारने के नाम पर बनी भाजपा सरकार इनकी खस्ताहाल को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे किसानों में रोष उत्पन्न है। पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक कासिम अली, एके बादल, नथुनी कुशवाहा, बनारसी यादव, उग्रसेन यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व सम्मेलन की शुरुआत पार्टी के झंडारोहण से हुई। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की और संचालन जाहिद अंसारी ने किया। जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने आभार जताया। इस दौरान अरविंद सिंह, प्रभाकर जायसवाल, किरन सिंह, घनश्याम यादव, प्रमोद तिवारी, भोला यादव, अजय यादव, मैनजर यादव, डॉ. संजय कुमार सिंह, दीनानाथ ओझा, रामजी गुप्ता, अमरजीत, अजय गिरी, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed