फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mdm cooks agitated

रसोइया महासंघ ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
mdm cooks agitated
कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठीं रसोइया संघ की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में एमडीएम बनाने के लिए सभी जाति और वर्गों से जुड़े प्रदेश में करीब चार लाख से अधिक रसोइया तैनात हैं, जो पूरी लगन और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद इनकी तैनाती और मानदेय के नाम पर अधिकारी और कर्मचारी उत्पीड़न करते हैं। सरकार की तरफ से रसोइयों को एक हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इस महंगाई में इतने कम मानदेय से गुजारा तो दूर महीने भर की सब्जी तक नहीं आती है। इसके बाद रसोइया महासंघ की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन, कम से कम पांच हजार मानदेय पूरे वर्ष देनेे समेत पांच ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


इस दौरान संगीता यादव, कुशमावती देवी, नत्थू प्रसाद, रमेश गुप्ता, गुंजा देवी, अजय पटेल, जयप्रकाश, शशि किरण, सुदामा गोंड़, धर्मवीर, हरकेेश प्रसाद, विद्याकांत, वीना देवी, कुन्नी देवी, इंदू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed