{"_id":"5b7ef7c842c79246725bacb1","slug":"41535047624-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। हियुवा की तरफ से बृहस्पतिवार को देश के शहीदों की याद में करीब 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कुबेरस्थान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर देश में अमन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बृहस्पतिवार की सुबह11 बजे हरका चौराहे पर हियुवा के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल लोग वंदेमातरम और भारत माता के जयघोष करते हुए कुबेरस्थान शिव मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर में यात्रा में शामिल लोगों ने रुद्राभिषेक कर देश में खुशहाली और अमन चैन के लिए प्रार्थना की। इसके बाद तिरंगा यात्रा तुर्कपट्टी पहुंची, जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन ने कहा कि यह तिरंगा देश के माथे का तिलक है। देश को आजादी दिलाने के लिए देश के तमाम वीर सपूतों ने कुर्बानी दी है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान विदुर कुशवाहा, सुनील प्रसाद, अजीत सिंह, दीपक सिंह, फूलबदन कुशवाहा, नीरज सिंह बिट्टू, सुरेंद्र गुप्ता, अवधेश आर्य, अजीत सिंह, गोलू सिंह, सचिन तिवारी, राकेश गुप्ता, संजय यादव, नंदकिशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।