फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल

आंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल

Wed, 09 May 2018 11:46 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल
अाआंाा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। मंगलवार की आधी रात आंधी के साथ पानी गिरने से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। रामकोला क्षेत्र के अहिरौली कुस्मही गांव में छह से अधिक लोगों की झोपड़ियां ढह गईं। बिजली के तार और पोल गिर गए। कप्तानगंज क्षेत्र के राज मंदिर ग्राम सभा सहित कई जगह ओले भी गिरे। कई हिस्सों में बारिश भी हुई। तार-पोल टूटने से पडरौना शहर सहित कई जगह बिजली गुल हो गई। मंगलवार की देर रात पडरौना नगर सहित आसपास के गांवों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। हवा तेज होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद पूरी रात पडरौना नगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली नहीं आई। आंधी-बारिश के चलते खिरकिया, बिंदवलिया सहित आसपास के इलाकों में आम और लीची के बागीचों को काफी नुकसान पहुंचा। आम और लीची के फल काफी मात्रा में टूट गए। पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं। इन इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस तरह जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी आंधी-बारिश से नुकसान पहुंचा है।

रामकोला क्षेत्र के अहिरौली कुस्मही गांव में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे छह से अधिक लोगों की झोपड़ियां गिर गईं। बिजली के कई पोल और तार टूटकर गिर गए। इससे अहिरौली कुस्मही निवासी श्रीराम कुशवाहा, सीता कुशवाहा, फूलबदन तिवारी, सुरुज गोंड सहित कई लोग प्रभावित हुए। उनके फूस के घर गिर गए। गांव के प्रधान डॉ. एसके कुशवाहा ने बताया कि आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। खड्डा क्षेत्र में भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे वार्ड-एक में कई लोगों की फूस की झोपड़ियां उजड़ गईं। एक मकान का बरजा गिर गया। बिजली के कई पोल गिर गए। खड्डा क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल से कोटवा टोला जाने वाले मार्ग पर बिजली का पोल जमीन पर गिर गया। इसके चलते उस टोले में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि आंधी-बारिश की सूचना से हर कोई पहले से अलर्ट था। मंगलवार की शाम से ही इस इलाके में मौसम बिगड़ना शुरू हो गया। रात 9.30 बजे से बारिश शुरू हुई। कुछ देर धीमी गति से बारिश हुई फिर तेज आंधी व गरज के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से कई जगह पेड़-पौधे उखड़ गए। कई स्थानों पर टीन शेड हवा में उड़ गए। कप्तानगंज कस्बे में भी हल्की बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। गन्ने की फसल, सब्जी, खीरा, लीची और आम को काफी क्षति हुई। ग्राम सभा राज मंदिर निवासी योगेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश, फूल बदन यादव, रामनगीना, कन्हैया, बौलिया निवासी दरोगा सिंह, अर्जुन, सुरेंद्र, बभनौली निवासी रामनिवास यादव, भगवंत गोंड, कारीतीन निवासी कुंवर बहादुर सिंह और रामप्रीत गुप्ता ने बताया कि ओलावृष्टि के चलते गन्ने के पौधे के पत्ते टूटकर जमीन पर गिर गए। खेतों में लगी सब्जियां, खीरा, लीची और आम के बागीचों को भी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed