{"_id":"598ef0ff4f1c1b966c8b4576","slug":"41502540031-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छिड़काव
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के दीउलिहा मनिया छपरा गांव के दीउलिहा टोला में एक ही परिवार के तीन लोग डायरिया की चपेट में हैं। इनका इलाज रामकोला सीएचसी में चल रहा है। सूचना मिलने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर गांव में छिड़काव किया।
दीउलिहा टोला निवासी जगेसर की 17 वर्षीय पुत्री किरन, चार वर्षीय हिमांशु, छेदी की 25 वर्षीय पुत्री सरोज को डायरिया से पीड़ित होने पर शनिवार को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। इनके अलावा दो और व्यक्ति भर्ती कराए गए थे, जिनकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया। चार दिन पहले भी इस गांव के 36 वर्षीय दीनानाथ उल्टी-दस्त की चपेट में आए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उसके एक दिन बाद दीनानाथ के परिवार के फूलचंद (23 ), रामरूप (48), करमदानी (45) और मंजूषा (17) को रामकोला सीएचसी में लाया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव का कहना था कि गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है। पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।