{"_id":"598a009c4f1c1b60718b4812","slug":"41502216348-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु से ऊपर है गंडक नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु से ऊपर है गंडक नदी का जलस्तर
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार की शाम से ही डिस्चार्ज बढ़ा होने की वजह से मंगलवार को खड्डा रेता क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ने लगीं। गांवों के भीतर से तो पानी निकल गया है, लेकिन आबादी के चारों तरफ पानी जमा है। तेज धूप और जलभराव के चलते इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार की शाम को भैंसहा गेज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु 95 सेंटीमीटर से 08 सेंटीमीटर ऊपर था।
गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार की शाम चार बजे जलस्तर एक लाख 44 हजार था। मंगलवार को सुबह आठ बजे डिस्चार्ज एक लाख 31 हजार पांच सौ क्युसेक और शाम चार बजे एक लाख 52 हजार नौ सौ क्युसेक पहुंच गया। भैंसहा गेजस्थल पर नदी 95.08 मीटर पर बह रही थी जो चेतावनी बिंदु से आठ सेंटीमीटर अधिक है। मरचहवा व बसंतपुर गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है। गांव के बीच से बाढ़ का पानी निकल गया है लेकिन कीचड़ की वजह से लोग परेशान हैं। कई जहरीले जीव-जंतु भी बिलों से निकलकर बाहर आ गए हैं। गंडक नदी से जुड़े कटबांसी नाले के रास्ते आ रहे पानी की वजह से संपर्क मार्गों पर पानी बह रहा है। स्कूल भी बंद हो गए हैं।