{"_id":"5937e5884f1c1bcb228b456a","slug":"41496835464-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहफसली खेती से किसानों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहफसली खेती से किसानों को होगा लाभ
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बुधवार को जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ियार में ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी व कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग की तरफ से आयोजित इस गोष्ठी में पहुंचे विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की नई तकनीक, उन्नतशील बीज व सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान आदि की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसानों को गन्ने के साथ प्याज, लहसुन, तिलहन, दलहन आदि की खेती भी करनी चाहिए। इससे जहां गन्ने की उपज बढ़ेगी, वहीं किसानों को प्रति एकड़ दो से तीन लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी भी होगी। किसानों को फसलों की सुरक्षा व जैव विविधता के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश गुप्ता ने कृषि विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। देवतहा बाली के किसान सर्वेश कुशवाहा व श्यामबली यादव ने केले की फसल के लिए फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी चाही तो कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी किसी बीमा कंपनी से अनुबंध नहीं हो पाया है। कृषि प्रसार अधिकारी सुभाष सिंह ने भी किसानों को खेती में नई तकनीकी के प्रयोग के विषय में जानकारी दी। गोष्ठी को हरिनारायण गोविंद राव, रक्षा भगत समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। यहां उद्यान विभाग की तरफ से सब्जियों व फलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान सुरेश कुशवाहा, भोला पांडेय, शारदा कुशवाहा, विश्वनाथ यादव, अवधेश राव, प्रभुनाथ कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, हरी गुप्ता सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।